शेल्टर होम में चोरी, पालिका प्रशासन की कार्रवाई; कर्मचारी निलंबित

1306 Shares

शेल्टर होम के ताले तोड़कर सामान चोरी होने व वहां से लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने पर पालिका कर्मी को निलंबित कर दिया। जबकि लापरवाही पर दो कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई है।

रोडवेज के पीछे 60 बेड का शेल्टर होम में अस्थाई रूप से रैन बसेरा संचालित है। जिसमें तीन शिफ्टों में पालिका कर्मी मोहम्मद हुसैन व दिलशाद व ज्योति स्वरूप की ड्यूटी लगा रखी है।

शेल्टर होम के ताले टूटने व ड्यूटी से गायब रहने का आरोप

आरोप है कि मोहम्मद हुसैन करीब डेढ़ माह से ड्यूटी से गायब चल रहा है। पालिका प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन कोई भी जबाव नहीं मिला। वहीं अन्य दो कर्मी भी आए दिन ड्यूटी से गायब रहते हैं। जिसके कारण अज्ञात चोरो ने शेल्टर होम कक्षों के ताले तोड़कर उसमें से लिहाफ-गद्दे व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

दो के वेतन आहरण पर रोक

पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने मोहम्मद हुसैन को निलंबित कर दिया। जबकि अन्य दोनों कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। ईओ ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही पर एक कर्मी को निलंबित तो अन्य दो के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *