पलाश ने Smriti Mandhana को दिया धोखा? शादी पोस्टपोन होने के बीच वायरल हो रही एक्स को प्रपोज करते हुए तस्वीर

2.4kViews
1708 Shares

बॉलीवुड सिंगर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। हल्दी और मेहंदी के फंक्शन भी हो चुके थे लेकिन फिर अचानक से खबर आई कि शादी पोस्टपोन हो गई है। इसका कारण ये दिया गया कि स्मृति के पापा को दिल का दौरा पड़ा जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

इंटरनेट पर मचा बवाल

इसके बाद खबर ये भी आई कि पलाश को भी कुछ एसिडिटी की दिक्कत हुई जिसकी वजह से उन्हें भी एडमिट किया गया है। इसके बाद ये देखा गया कि स्मृति ने अपने इंस्टा से शादी के फंक्शन की सारी पोस्ट डिलीट कर दी। एक तरफ जहां परिवार वाले खराब तबियत का हवाला दे रहे हैं वहीं इंटरनेट पर दोनों के रिश्तों को लेकर एक अलग ही थ्योरी चल रही है।

एक्स को प्रपोज करते नजर आए पलाश

ऑनलाइन हो रहे इस विवाद के बीच,पलाश के कुछ ऐसे चैट्स वायरल हुए जिन्हें देखकर ये साफ पता चल रहा है कि पलाश

स्मृतिके साथ रिश्ते में होते हुए किसी और को भी डेट कर रहे थे। वह महिला पेशे से एक कोरियोग्राफर है और उसका नाम मैरी डिकोस्टा है। अब पलाश की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी एक्स को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इससे सोशल मीडिया यूजर्स यह अनुमान लगाने लगे हैं कि स्मृति मंधाना के साथ डेटिंग शुरू करने से पहले ही उनकी सगाई हो चुकी होगी। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुष्टी नहीं हुई है और इन तस्वीरों में कितनी प्रमाणिकता है इसका भी पता नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *