गाजीपुर में धान के खेत में युवक का सड़ा शव मिला, हत्या कर फेंकने का अंदेशा

2.3kViews
1783 Shares

कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ गांव के समीप धान के खेत में बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का सड़ा हुआ शव मिला। शव पानी में पड़े रहने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

सुबह अंधऊ हवाई पट्टी के पास स्थित खेत में पहुंचे किसान को तेज दुर्गंध महसूस हुई। उसने आसपास देखा तो खेत में एक शव पड़ा मिला। शोर मचते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों का अनुमान है कि युवक की हत्या कर कहीं और से लाकर शव को यहां फेंका गया है। सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस पहचान उजागर करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *