बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर अब कनाडा, सिंगापुर और यूके सरीखे कई देशों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से बुरा हाल हो गया है। आनंद विहार में AQI 493 दर्ज किया गया। ऐसे में कई देशों ने दिल्ली जाने वाले नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
सिंगापुर ने नागरिकों को किया अलर्ट
नई दिल्ली में सिंगापुर उच्चायुक्त ने एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की है। उनका कहना है कि प्रदूषण के कारण फ्लाइट रद हो सकती हैं।

