नशे में धुत ऑडी ड्राइवर ने बाइक सवार को किया किडनैप, यौन संबंध के लिए बनाया दबाव

2.3kViews
1047 Shares

मुंबई के सबसे पौश इलाकों में से एक बांद्रा में एक व्यक्ति की किडनैपिंग से हड़कंप मच गया। किडनैपर लक्जरी कार का ड्राइवर निकला। वहीं, किडनैपिंग की वजह पता चली, तो पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी ने युवक से यौन संबंध बनाने के लिए उसे अगवा किया था।

आरोपी की पहचान 31 वर्षीय चिराग हरगुनानी के रूप में हुई है, जो ऑडी कार का ड्राइवर है। बांद्रा पुलिस स्टेशन ने चिराग के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, “रविवार की सुबह चिराग ने बाइक से जा रहे 2 युवकों को रोककर आसपास मौजूद किसी पार्क का रास्ता पूछा। इसके बाद चिराग ने मोहम्मद ताबिश शोएब कुट्टी नामक युवक से रास्ता दिखाने के बहाने कार में बैठने को कहा। उस दौरान चिराग नशे में था। मोहम्मद के कार में बैठते ही चिराग ने कार भगा ली और उसे अगवा कर लिया। इसके बाद चिराग ने उसपर यौन संबंध बनाने का दबाव डाला।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *