दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान पहुंचा 10°C, यूपी में कोहरे की चेतावनी; जानें पंजाब-राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

1640 Shares

उत्तर भारत में ठंड ने तेजी से दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है, तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में आज से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम तापमान 11°C और हवा की गति 10–15 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

पंजाब-मध्य प्रदेश में कोहरा छाया

दिल्ली में रात तक तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे ठंड का एहसास हुआ। आईएमडी ने निवासियों के लिए स्वास्थ्य सलाह के साथ अपना नवीनतम मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

पंजाब, बिहार, पूर्वी यूपी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हल्के कोहरे की परत देखी गई। अगले दोतीन दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में शीतलहर के हालात बन सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही ठिठुरन

उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर को सुबह के समय कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रहेगी; न्यूनतम तापमान 11-15 डिग्री सेल्सियस रहेगा, 26-28 नवंबर के बीच तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आज भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी और सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने से अधिकांश जिलों में दृश्यता प्रभावित होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ मुख्य रूप से धूप खिली रहने और उसके बाद दिन में धुंध भरी धूप रहने का अनुमान जताया है।

बिहार का के पटना में कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बर्फबारी हो रही है। मनाली में 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

राजस्थान मौसम का हाल

अजमेर में आज अधिकतम तापमान 28.3°C और न्यूनतम 11.4°C दर्ज किया गया. भीलवाड़ा में दिन का तापमान 27.6°C जबकि रात का 10.8°C रहा। 

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पिलानी में अधिकतम 29.9°C और न्यूनतम 10.2°C, जबकि सीकर में 27.5°C अधिकतम और 8.2°C न्यूनतम पारा दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम में से एक है।

दिल्ली यूपी राजस्थान आदि राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि कोहरा और शुष्क ठंड परेशान कर सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें, विशेष रूप से बच्चों और बुज़ुर्गों का ध्यान रखें।

वाहन चालकों को धुंध के दौरान फॉग लाइट का उपयोग करने और सावधानी से ड्राइव करने की हिदायत दी गई है। आने वाले दिनों में दिल्ली यूपी राजस्थान आदि राज्यों में शीतलहर की स्थिति और प्रबल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *