प्रधानमंत्री के विरुद्ध भ्रामक खबरें फैलाने पर मुकदमा दर्ज, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने दी तहरीर

2.4kViews
1695 Shares

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भ्रामक खबरे प्रसारित करने पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हनी पाठक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ने तहरीर दी कि आलोक शर्मा नाम व्यक्ति ने ‌ट्विट्टर हेंडल से कानून व्यवस्था बिगाड़ने के उद्देश्य से फेक न्यूज प्रसारित की।

आरोपित ने सोशल मीडिया ट्विटर में अपने ट्विटर हेंडल से देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध बच्चे के माध्यम से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करवाते हुए एक वीडियो पोस्ट प्रसारित की है।

आपत्तिजनक व भ्रामक खबर को फैलाकर आम जनमानस के मन में दूसरे दल व उनसे सम्बंधित व्यक्तियों के विरुद्ध काफी रोष है, जिससे उत्तराखण्ड राज्य की शांतिव्यवस्था भंग हो सकती है।

पोस्ट में जिसमें प्रधानमंत्री के फोटो को भी वीडियो में शामिल किया गया है व भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही है। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *