प्रेमिका ने हंगामा कर रुकवा दी प्रेमी की शादी, बिना दुल्हन खाली हाथ लौटा दूल्हा

3.1kViews
1974 Shares

निकाह से पहले गाजियाबाद की प्रेमिका ने पहुंचकर हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी थी। दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। शादी में हुए खर्च के छह लाख रूपये और दहेज में गया हुआ सभी सामान वापस लेकर मामला निपट गया है। समझौता होने के बाद पुलिस ने दूल्हे को छोड़ दिया है।

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव से सोमवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में बरात आई थी। बरात के खाना खाने के बाद निकाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंच गई और हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी थी। प्रेमिका ने बताया कि उसकी वर्ष 2015 में शादी हुई थी।

शादी के बाद रिश्तेदार युवक ने आना-जाना शुरू कर दिया और पति को छोड़कर अपने साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। छह साल बाद शादी से मना करके दूसरी जगह शादी कर रहा है। प्रेमिका के हंगामा के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से हाथ खड़े कर लिए और कहा कि उन्हें गुमराह किया गया है।

समझौता होने के बाद सामान वापस और शादी में खर्च की धनराशि लेकर मामला निपट गया है। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *