Lenovo Legion 5 (2025) गेमिंग लैपटॉप 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड भी हैं दमदार

2.9kViews
1701 Shares

 Lenovo ने भारत में अपना गेमिंग लैपटॉप Legion 5 (2025) लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप गेमिंग और क्रिएटिंग वर्क से जुड़े यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लेनोवो का यह लैपटॉप Nvidia के लेटेस्ट RTX 5000 सीरीज ग्राफिक्स कार्ड, AMD के लेटेस्ट Ryzen 200 सीरीज प्रोसेसर और दमदार स्पेक्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। यहां हम आपको लेनोवोको इस गेमिंग लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Lenovo Legion 5 (2025) की खूबियां

लेनोवो के लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप – Legion 5 (2025) में फुल साइज 15.3-इंच IPS LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 16:10, रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है। इस लैपटॉप की डिस्प्ले Dol Vision, और Nvidia G-Sync सपोर्ट करती है। इसके साथ ही स्क्रीन को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। लेनोवो का यह गेमिंग लैपटॉप AMD के नए Ryzen 7 260 CPU के साथ लाया गया है, जिसमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Nvidia GeForce RTX 5050 GPU दिया गया है।

इस गेमिंग स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में 160W TDP और कूलिंग के लिए Lenovo का Turbo फोन, कॉपर हीटपाइप और एल्यूमिनियम हीट सिंक दिया गया है। यह नया CPU कई सारे एआई पावर्ड फीचर्स Lenovo AI Core सपोर्ट करेगा। इसके लिए लैपटॉप में अलग से चिप दी गई है।

इस गेमिंग लैपटॉप में 80Wh बैटरी दी गई है, जो 245W चार्जिंग एडेप्टर के साथ आएगा। ऑडियो के लिए इस लैपटॉप में ट्विन 2W Harman ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर दिए हैं। इसके साथ ही लेनोवोके इस लैपटॉप में MUX स्विच, Lenovo AI नाऊ, HD वेबकैम, Bluetooth 5.2, WiFi 6, और Windows 11 Home OS का सपोर्ट दिया है। लेनोवोके इस लैपटॉप को भारत में 137,490 रुपये की की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *