De De Pyaar De 2: अभिनेता अजय देवगन की साल 2019 में रिलीज होने वाली सुपरहिट फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल यानी दे दे प्यार दे 2 को हाल ही में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। कमाई के मामले में ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक अपनी धाक जमाए हुए है।
रविवार का दिन दे दे प्यार दे 2 के लिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में काफी खास रहा है। रिलीज क तीसरे दिन दे दे प्यार दे 2 ने ग्लोबली धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसका अंदाजा आप संडे के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन इस फिल्म ने दुनियाभर में कितने करोड़ का कारोबार किया है।
वर्ल्डवाइड छाई दे दे प्यार दे 2
14 नवंबर को साउथ फिल्म कांथा के साथ दे दे प्यार दे 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस बार हिंदी सिनेमा साउथ सिनेमा पर भारी पड़ा है और मूवी ने बंपर कमाई कर सभी को हैरान किया है। गौर किया जाए दे दे प्यार दे 2 के रिलीज के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वह 20 करोड़ के करीब रहा है, जोकि अपने आप में काफी खास आंकड़ा है। इस तरह से अब अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ के पास पहुंच गया। रिलीज के ओपनिंग वीकेंड तक अगर कोई मूवी ग्लोबली इतनी कमाई करती है तो यकीनन उसके हिट होने के चांसेस उतने अधिक बढ़ जाते हैं। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि मंडे टेस्ट में ये फिल्म किस तरह की परफॉर्मेंस दिखाती है।
अजय देवगन का चला जादू
मालूम हो कि दे दे प्यार दे 2 इस साल की अजय देवगन की चौथी रिलीज है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन मामले ये उनकी तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 50 करोड़ का आंकड़ा 2025 में ग्लोबली पार किया है। ये अजय देवगन ने स्टारडम का का जादू ही है, जो दे दे प्यार 2 को ओवरसीज भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

