दर्शन करने में रहेगी अब आसानी, भीड़ नियंत्रण को रेलिंग लगाने की तैयारी

1529 Shares

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार को आइआइटी रुड़की के इंजीनियरों की टीम ने सर्वे किया है।

टीम ने सर्वे मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति द्वारा बताए गए तथा विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार डिजाइन के आधार पर ही किया है।

महिला-पुरुषों के लिए अलग-रेलिंग से निकालने की व्यवस्था के साथ वीआइपी व दिव्यांगों के लिए अलग रेलिंग बनाई जाएगी। ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग श्रद्धालुओं को भी सहूलियत भरे दर्शन संभव हो सकें।

डिजाइन के अनुसार मंंदिर में गेट संख्या दो व तीन से ही श्रद्धालुओं को रेलिंग में होकर प्रवेश मिलेग। गेट संख्या दो में एक रेलिंग वीआइपी के लिए रखी जाएगी। जबकि गेट संख्या पांच से दिव्यांगों को प्रवेश दिलाया जाएगा।

उनके निकास की व्यवस्था गेट संख्या चार से की गई है। गेट संख्या तीन से मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु गेट संख्या चार व गेट संख्या दो से पहुंचने वाले श्रद्धालु गेट संख्या एक से बाहर निकलेंगे।

रेलिंग मंदिर प्रांगण में ढाई मीटर के दायरे में छह कतारों की होगी। जहां से गर्भगृह में रहने के दौरान भी ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को आराम से हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *