यूरोप में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पुर्तगाल और ब्रिटेन में भीषण बाढ़; हाई अलर्ट जारी

2.1kViews
1131 Shares

 तूफान ‘क्लाउडिया’ ने यूरोप में भारी तबाही मचाई है। तूफान के क्लाउडिया के ब्रिटेन और वेल्स की ओर बढ़ने से दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए हैं। राहत बचाव की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी हैं। इस बीच पुर्तगाल के सेतुबल और फारो जिलों समेत कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

दरअसल, तूफान ‘क्लाउडिया’ ने यूरोप के कई देशों की मुश्किलें बढ़ा दी है। तूफान के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। यूरोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, तेज मौसम ने कई पेड़ उखाड़ दिए और घरों, सड़कों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

ब्रिटेन में भी तबाही

तूफान क्लाउडिया के चलते ब्रिटने और वेल्स में लगातार आंधी पानी का दौर जारी है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने बताया कि ग्वेंट के तफालोग स्थित नेचुरल रिसोर्सेज वेल्स के वर्षामापी यंत्र पर गुरुवार और शुक्रवार के बीच 81.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

भारी बारिश के कारण ब्रिटेन के वेल्स में बाढ़ आ गई है। बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने में जुटे हुए हैं। सेतुबल नगरपालिका के अजीताओ में भूस्खलन के बाद एक सड़क धंस गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। सेतुबल जिले में कई जगहों पर बाढ़ आ गई। आज भी कई जगहों पर बाढ़ का हाई अलर्ट जारी है।

बचाव कर्मियों को गुरुवार को एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके बाढ़ग्रस्त घर के अंदर मिला। आशंका है कि वे सो रहे थे और रात में पानी बढ़ने के कारण भाग नहीं पाए। पुर्तगाल में गरज के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। तटीय क्षेत्रों में, “चार से पाँच मीटर ऊँची लहरों” के लिए चेतावनी जारी है, जो शनिवार रात तक जारी रहने की उम्मीद है। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *