महिला की सिर कटी ला’श मिलने की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा प्रेमी ही निकला कातिल, दी थी खौफनाक मौ’त

2.2kViews
1509 Shares

 महिला की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला का सिर व दोनों हाथ कटा शव छह नवंबर को एक नाले में मिला था। पुलिस उपायुक्त (नोएडा) यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-39 थानांतर्गत एक नाले में उक्त शव मिला था और उसके पैर में मौजूद बिछुए शिनाख्त योग्य साधन थे। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान और संदिग्ध की तलाश के लिए नौ पुलिस टीमें गठित की गईं।

प्रसाद ने कहा, ” 5000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की (फुटेज की) पड़ताल गई और 1100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें से 44 वाहनों को अलग कर उनके मालिक और चालकों से पूछताछ की गई।” पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को पांच नवंबर को घटनास्थल के पास एक सफेद और नीली रंग की बस(पंजीकरण क्रमांक यूपी16 केटी 0037) के संदिग्ध रूप से घूमने का पता चला। पुलिस ने कहा कि उक्त बस का चालक नोएडा के बरोला का निवासी मोनू सिंह उर्फ ​​मोनू सोलंकी निकला। उसने दावा किया कि प्रीति उससे जबरन पैसा ऐंठने लगी थी व उसे और उसकी बेटियों को “अवैध गतिविधियों” में फंसाने की धमकी देती थी। प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि पांच नवंबर को उसने प्रीति को अपने साथ लिया और उसकी जानकारी के बिना उसके घर से गंडासा (धारदार हथियार) भी लिया। उन्होंने बताया, ”दोनों ने बस के अंदर खाना खाया और इसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई। सिंह ने दावा किया कि उसने हथियार से उस पर वार किया और सिर धड़ से अलग कर दिया व पहचान छिपाने के लिए उसके हाथ भी काट दिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *