11:22 PM का वो पल, आग की लपटों के बीच 300 मीटर दूर तक उड़े शवों के चीथड़े! जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

2.0kViews
1128 Shares

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बीती रात नौगाम पुलिस स्टेशन में एक भयानक विस्फोट हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनका इलाज 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतकों के शवों की पहचान की जा रही है।

जब्त विस्फोटक में हुआ ब्लास्ट

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह विस्फोट उस विस्फोटक के नमूने लेते समय हुआ, जिसे हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए एक ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल के मामले में जब्त किया गया था। यह हादसा रात करीब 11:22 बजे हुआ।

पुलिस ने डॉ. मुजम्मिल शकील के किराए के मकान से 360 किलोग्राम भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके के समय पुलिस स्टेशन में यह पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा था या फिर उसका सिर्फ कुछ हिस्सा ही यहाँ मौजूद था।

CCTV में कैद हुआ विनाश और तबाही का मंजर

इस विनाशकारी धमाके की घटना पुलिस स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे विस्फोट की भयानकता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। फुटेज में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद आस-पास के इलाके में जोरदार कंपन हुआ, और पास के घरों की खिड़कियां जोर-जोर से हिलने लगीं। एक अन्य फुटेज में दमकलकर्मी आग की तेज लपटों से जूझते हुए दिख रहे हैं और घटनास्थल से धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।

300 मीटर दूर तक गिरे शवों के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों और खबरों के मुताबिक यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आने वाले मृतकों के शरीर के अंग धमाके वाली जगह से लगभग 300 मीटर दूर तक के घरों में जाकर गिरे। घटनास्थल पर भारी मलबा बिखरा हुआ है और कई गाड़ियां जली हुई नज़र आईं। इस विस्फोट की आवाज़ और कंपन 15 किलोमीटर से अधिक दूर रहने वाले निवासियों ने भी महसूस करने का दावा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *