हीरो होम्स Project में बड़ा खुलासा, करोड़ों लेकर फंसा दिया खरीदारों को!

2.9kViews
1390 Shares

हीरो होम्स, लुधियाना प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। न्यू माधोपुरी के रहने वाले फालिताश जैन की शिकायत पर थाना सराभा नगर पुलिस ने हीरो रिएलिटी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल और सेल्स हेड निखिल जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता फालिताश जैन के मुताबिक, उन्होंने कंपनी से चार फ्लैट खरीदे और इसके लिए दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित कंपनी दफ्तर में करीब 2 करोड़ 41 लाख 13 हजार 602 रुपए का भुगतान कर दिया। परंतु इतनी भारी रकम चुकाने के बावजूद भी फ्लैटों का निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया।

फालिताश जैन का आरोप है कि कंपनी ने पूरी रकम लेने के बाद भी न तो फ्लैट समय पर बनाए और न ही निर्माण कार्य पूरा किया। उनके मुताबिक यह सब सोची-समझी साजिश के तहत किया गया और उन्हें आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाया गया।शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *