जालंधर वालों संभल कर! अब गली-मौहल्ले में भी कटेगा चालान, न करें ये भूल

2.1kViews
1472 Shares

 शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब अगर कोई व्यक्ति सड़क, पार्क या किसी भी सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकते पकड़ा गया, तो उस पर पहली बार 1000 रुपए और दूसरी बार डबल यानि कि 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम प्रशासन ने साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नई पॉलिसी तैयार की है। इस नीति के तहत न सिर्फ आम नागरिकों, बल्कि दुकानदारों, होटल मालिकों और इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर भी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस दौरान विभिन्न मामलों में अलग-अलग जुर्माने तय किए गए हैं।

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति या संस्था निगम के कचरा प्रोसेसिंग नियमों का पालन नहीं करती, तो उनसे प्रॉपर्टी टैक्स के साथ जुर्माना राशि वसूली जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यदि निगम कर्मचारियों की संख्या कम पड़ी, तो सफाई कार्य आउटसोर्सिंग एजेंसियों से कराया जाएगा। निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही नियम लागू कर दिए जाएंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *