Delhi Blast: लाल किला धमाके में 8 की मौत, 20 घायल—अमरोहा के अशोक समेत यूपी, हिमाचल और उत्तराखंड के लोग शामिल; देखें पूरी लिस्ट

2.3kViews
1268 Shares

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम एक बार फिर दहशत में डूब गई। 10 नवंबर, शाम 6:52 बजे, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अब तक 8 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना, साथ ही अधिकारियों से स्थिति पर रिपोर्ट ली।

घायल और मृतकों की सूची
शायना परवीन, हर्षुल, शिवा जायसवाल, समीर, जोगिंदर, भवानी शंकर सहरमा, गीता, विनय पाठक, पप्पू, विनोद, शिवम झा, अज्ञात कई (घायल), अशोक कुमार, अज्ञात कई, और अन्य (मृत) कुल 28 लोगों की जानकारी मिली, जिसमें से 8 confirmed मृतक हैं।

चश्मदीदों ने बताया दृश्य
धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ी 5-6 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। चश्मदीदों के मुताबिक, इको वैन के पास अचानक विस्फोट हुआ। आसपास की दुकानों और वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने शुरुआती जांच में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के संकेत पाए हैं। अभी तक विस्फोट का कारण और जिम्मेदारों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

पूर्व चेतावनी और संदिग्ध आतंकी कनेक्शन
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह ही जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। यह कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क के भंडाफोड़ के दौरान हुई थी। अब जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या लाल किला ब्लास्ट उसी बरामदगी से जुड़ा है? क्या दिल्ली धमाका उसी नेटवर्क की अगली कड़ी है जिसकी जड़ें सुबह जम्मू और फरीदाबाद में उजागर हुईं? एनआईए और दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है, लेकिन दोनों एजेंसियां हर एंगल से गहन जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *