महाराष्ट्र देश की ”स्टार्टअप राजधानी”, राज्य के 45 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाओं के नेतृत्व में: फडणवीस

3.2kViews
1627 Shares

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र भारत की “स्टार्टअप राजधानी” के रूप में उभरा है, जहां देश में सबसे अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं, जिनमें से लगभग 45 प्रतिशत का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जुहू स्थित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय परिसर में ‘नवाचार महाकुंभ 2025’ के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिला उद्यमी भारत के 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

फडणवीस ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, नवप्रवर्तकों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवा, कृषि एवं परिवहन प्रबंधन के क्षेत्र में शीर्ष तीन स्टार्टअप विचारों को सम्मानित किया। उन्होंने परिसर में एक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया।

राज्य के कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि महाराष्ट्र शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य जल्द ही देश भर में प्रथम स्थान पर होगा। उन्होंने एसएनडीटी विश्वविद्यालय को निरंतर सरकारी सहायता का आश्वासन दिया और महिला उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *