Alert! Jalandhar में बंद रहेगा ये Main रास्ता, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें…

3.3kViews
1264 Shares

शहरवासियों के लिए अहम सूचना है। रेलवे प्रशासन ने दोमोरिया पुल के सेंटर स्पोर्ट (दोनों रास्तों के बीच) को मजबूत करने का काम शुरू किया है। इस कारण पुल से आवागमन फिलहाल बंद रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीती शाम कुछ समय के लिए रास्ता खोला गया था, लेकिन आज फिर से मरम्मत कार्य के चलते इसे बंद कर दिया गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता भी सुझाया है। रेलवे इंजीनियरों के अनुसार, सेंटर स्पोर्ट को मजबूत करने के लिए तैयार की गई प्रपोजल को मंजूरी मिलने के बाद ही यह काम शुरू हुआ है। कार्य में 2 जेसीबी मशीनों समेत कई आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य 8 नवंबर तक पूरा होने की संभावना है। इस दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि भविष्य में पुल की मजबूती और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *