“रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा”… मतदान के बीच विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान ।। Bihar Election 2025

3.5kViews
1895 Shares

 बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा (BJP) उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के पहले चरण के तहत मतदान किया। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता रागुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों अनुकंपा की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने राजनीति को अपनी जागीर समझ लिया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा और अब बिहार की धरती ये साबित करेगी कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा, जो जमीन पर काम करेगा वही सेवक के रूप में काम करेगा।”

भाजपा उम्मीदवार, “लोकतंत्र के इस महापर्व में हम भी शामिल हुए… लोकतंत्र के इस महापर्व में ही हम अपने वोट के जरिए देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं… बिहार को जंगलराज और गुंडाराज से मुक्ति दिलाई जाएगी। मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। यह बिहार का सम्मान बढ़ाने के लिए है, हर बिहारी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *