अजय राय का दावा- बिहार में बनेगी तेजस्वी यादव की सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

3.0kViews
1018 Shares

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है और वहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने मंगलवार को हल्की बारिश के बीच आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा के “वोट चोर” राजनीति के खिलाफ एकजुट हो रही है।

“भाजपा को 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा”
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, “2027 में प्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। जनता अब भाजपा के झूठ और भ्रम से बाहर आ चुकी है।” उन्होंने रैली के माध्यम से जनता से अपील की कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब वोट की ताकत से दिया जाए।

“जनता अब परिवर्तन चाहती है”
अजय राय ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की लोकप्रियता और जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा की नीतियों और जनविरोधी रवैये का करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *