UPSC Student Murder Case: हार्ड डिस्क से निकली अश्लील फाइलें! 15 महिलाओं के प्राइवेट वीडियो से खुली गंदी करतूतों की पोल

2.6kViews
1710 Shares

 राजधानी दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय अभ्यर्थी रामकेश मीणा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस की जांच में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के फ्लैट से बरामद हार्ड डिस्क में 15 से अधिक महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो पाए गए हैं जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मीणा कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस अब इन वीडियो की फोरेंसिक जांच कर रही है। रामकेश मीणा की जला हुआ शव 6 अक्टूबर को तिमारपुर के गांधी विहार स्थित उसके फ्लैट में मिला था। पहले इसे एसी ब्लास्ट से लगी आग का हादसा माना गया लेकिन जांच में पता चला कि यह सुनियोजित हत्या थी।

फॉरेंसिक तकनीकों से रची गई थी कत्ल की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की लिव-इन पार्टनर 21 वर्षीय अमृता चौहान (फॉरेंसिक साइंस की छात्रा) ने ही अपने पूर्व प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। अमृता चौहान को तब गुस्सा आया जब उसे पता चला कि मीणा चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था और ब्लैकमेलिंग के लिए उन्हें डिलीट करने से मना कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती ने अपने अपराध को छिपाने के लिए फॉरेंसिक तकनीकों और क्राइम शो से सीखी गई जानकारी का इस्तेमाल करते हुए पूरी योजना बनाई थी ताकि यह मौत एक हादसा लगे।

गला घोंटा, शव जलाया और सिलेंडर ब्लास्ट किया

5 अक्टूबर की रात अमृता अपने पूर्व प्रेमी (जो LPG गैस एजेंसी चलाता है) और एक तीसरे साथी के साथ मीणा के फ्लैट पर पहुंची। तीनों ने मिलकर मीणा को पीटा और मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव पर तेल, घी और शराब डालकर आग लगा दी। उन्होंने कमरे में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया और लाइटर से आग लगा दी। सिलेंडर को जानबूझकर शव के सिर के पास रखा गया था। करीब एक घंटे बाद आग फैल गई और सिलेंडर फटने से शव पूरी तरह जल गया।

हार्ड डिस्क में मिले 15+ महिलाओं के वीडियो

हत्या की गुत्थी तब सुलझी जब मृतक के कजिन ने शक जताया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुरादाबाद में ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

  • बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग और अपराध में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किए हैं।
  • चौंकाने वाला खुलासा: हार्ड डिस्क में 15 से ज्यादा महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या मीणा इन महिलाओं को भी ब्लैकमेल करता था।
  • आगे की जांच: क्राइम ब्रांच अब साइबर और डिजिटल फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सभी महिलाओं की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि अंतिम पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *