जम्मू के छन्नी हिम्मत पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, छन्नी हिम्मत में हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान राकेश कुमार, निवासी राया मोड़, विजयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

