लुधियाना में कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से मिली पर्ची ने उड़ाए सबके होश

2.9kViews
1025 Shares

लुधियाना में कारोबारी के घर पर फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार थाना डाबा इलाके में कारोबारी के घर के बाहर देर रात बदमाशों ने गोलियां चला दी। आरोपियों द्वारा करीब 20 से 25 राउंड फायर किए गए हैं। इसके साथ ही मौके से एक पर्ची भी मिली है जिस पर गैंगस्टर कौशल चौधरी का नाम लिख 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *