Friday, August 8, 2025
Home The Taksal News योगी सरकार ने दिया रक्षाबंधन पर तोहफा; आज से बसों में मुफ्त...

योगी सरकार ने दिया रक्षाबंधन पर तोहफा; आज से बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं, तीन दिन मिलेगी सुविधा

2.0kViews
1926 Shares

 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग के अंतर्गत नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा संचालित सिटी बसों में महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा आठ अगस्त की सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12:00 बजे तक लागू रहेगी।

एक सहयात्री को भी मिलेगा नि:शुल्क यात्रा का लाभ 
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के त्योहार को और अधिक उत्साहपूर्ण और समावेशी बनाना है। विगत वर्षों में यह सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन महिलाओं तक सीमित थी, लेकिन इस वर्ष इसे तीन दिनों तक विस्तारित किया गया है। साथ ही, इस बार पहली बार महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। यह कदम खासकर उन परिवारों के लिए मददगार साबित होगा, जो इस पर्व पर अपने प्रियजनों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं।

सरकार के ये निर्णय रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक विशेष बनाएगा
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय न केवल रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक विशेष बनाएगा, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुविधा महिलाओं और उनके सहयात्रियों को त्योहार के दौरान अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए प्रोत्साहित करेगी।”

बस ऑपरेटरों को दिए गए खास निर्देश 
इस योजना के तहत नगरीय परिवहन निदेशालय ने सभी संबंधित बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अवधि के दौरान निर्बाध और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। यह सुविधा प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालित सिटी बसों पर लागू होगी, जिससे महिलाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

RELATED ARTICLES

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

Indian Student Murder In Canada: कनाडा में इंडियन स्टूडेंट की निर्मम हत्या, मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

कनाडा के हैमिल्टन में गोलीबारी की एक घटना में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

Indian Student Murder In Canada: कनाडा में इंडियन स्टूडेंट की निर्मम हत्या, मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

कनाडा के हैमिल्टन में गोलीबारी की एक घटना में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी...

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन थियाड़ा को हटाया, बढ़ी हलचल

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा को उनके पद से हटा...

Recent Comments