Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की ऐतिहासिक भूमिका को देश कभी...

झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की ऐतिहासिक भूमिका को देश कभी नहीं भूलेगा: राहुल गांधी

1191 Shares

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक श्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी समुदायों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को देश हमेशा स्मरण करेगा। शिबू सोरेन का सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री शिबू सोरेन जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आदिवासी समाज की बुलंद आवाज़ बनकर उनके हक़ और अधिकारों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।” उन्होंने कहा, “मैं श्री हेमंत सोरेन जी, पूरे सोरेन परिवार और गुरुजी के सभी अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।”

RELATED ARTICLES

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

MCX पर गिरा सोने-चांदी का भाव, फिर भी सोना 1 लाख के पार बरकरार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (5 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि सोना अब भी एक लाख के...

Recent Comments