Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News मैहर : खदान में भरे पानी में डूबने से दो बहनों की...

मैहर : खदान में भरे पानी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिवार में छाया मातम

2.0kViews
1137 Shares

 मध्यप्रदेश के मैहर जिले में खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। नादन देहात पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के बठिया गांव में कल शाम खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। दोनों की पहचान गांव की ही रहने वाली पुष्पा (6) और प्राची (4) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें अपने घर के पीछे बनी खदान में नहा रही थी। खेल-खेल में दोनों बहनें गहराई में उतर गईं और डूब गईं। काफी देर तक बच्चियों जब नजर नहीं आई तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरु की। ग्रामीणों को जब यह पता चला कि वे खदान की ओर गई थीं, तो स्थानीय युवकों ने फौरन पानी में गोता लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए। हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पिता पिंटू कोल का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी केएस बंजारे टीम के साथ पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

RELATED ARTICLES

PoK में 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार खिलाफ की बगावत, दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)  में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर...

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

PoK में 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार खिलाफ की बगावत, दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)  में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर...

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

रात के अंधेरे में Thar में किए कांड की वीडियो से मचा बवाल, उड़ गए सबके होश

 यहां फेज-3बी2 की मार्केट में रात के समय थार गाड़ी पर सवार होकर रील बनाने वाले युवकों को हुल्लड़बाजी करनी महंगी पड़ गई। तेज...

Recent Comments