Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News Mandi: दवाड़ा फ्लाईओवर के पास सड़क से हटाया मलबा, चंडीगढ़-मनाली फाेरलेन यातायात...

Mandi: दवाड़ा फ्लाईओवर के पास सड़क से हटाया मलबा, चंडीगढ़-मनाली फाेरलेन यातायात के लिए बहाल

1127 Shares

 मंडी जिले के दवाड़ा के पास भूस्खलन के चलते बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली फाेरलेन यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। चंडीगढ़-मनाली फाेरलेन के बहाल हाेने से सैंकड़ाें वाहन चालकाें ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बीते सोमवार को भारी बारिश के चलते दवाड़ा, जलोगी और बनाला के पास भूस्खलन हुआ था, जिससे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) पर यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया था। इस मार्ग के बंद होने से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन रास्ते में ही फंस गए थे, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

छोटे वाहनों को प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग कमांद-कटौला होकर निकाला गया, लेकिन बड़े वाहन चालकों को फोरलेन खुलने का ही इंतजार करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मशीनरी मौके पर भेज दी। दवाड़ा फ्लाईओवर के पास सबसे ज्यादा मलबा जमा हुआ था, जिसे हटाने में कड़ी मेहनत की गई। पंडोह चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने जानकारी दी कि भूस्खलन वाले स्थान पर बीते कल से ही जेसीबी और अन्य मशीनें मलबा हटाने में जुटी हुईं थीं। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे फोरलेन को एक ओर से यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

मार्ग खुलने के बाद फंसे हुए वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़े और लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। साथ ही एनएचएआई की ओर से भी मलबा हटाने और मार्ग की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

रात के अंधेरे में Thar में किए कांड की वीडियो से मचा बवाल, उड़ गए सबके होश

 यहां फेज-3बी2 की मार्केट में रात के समय थार गाड़ी पर सवार होकर रील बनाने वाले युवकों को हुल्लड़बाजी करनी महंगी पड़ गई। तेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

रात के अंधेरे में Thar में किए कांड की वीडियो से मचा बवाल, उड़ गए सबके होश

 यहां फेज-3बी2 की मार्केट में रात के समय थार गाड़ी पर सवार होकर रील बनाने वाले युवकों को हुल्लड़बाजी करनी महंगी पड़ गई। तेज...

Instagram पर शर्मनाक हरकत! लड़की की फोटो कर दी Post और फिर…

: इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक लड़की की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर...

Recent Comments