Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News मंडी में बाढ़ जैसे हालात: नाले उफान पर, फोरलेन बना दरिया..फंसे कई...

मंडी में बाढ़ जैसे हालात: नाले उफान पर, फोरलेन बना दरिया..फंसे कई वाहन

2.1kViews
1751 Shares

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे हालात बद से बदतर हो गए हैं। जिले भर में नदियाँ और नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मंडी के पनारसा में तो बारिश का ऐसा ज़ोर रहा कि पनारसा बाजार और आसपास के एक नाले का पानी फोरलेन पर खड्ड की तरह बहने लगा।

पानी का बहाव इतना तेज था कि लोग देखकर सहम गए। इस बहाव के साथ कीचड़, कंकड़, पत्थर और भारी मलबा सड़क पर आ गया। यह मलबा इतनी तेज़ी से आया कि पास की कुछ दुकानों और ढाबों में घुस गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। फोरलेन पूरी तरह से कीचड़ से भर गया, जिससे वाहनों और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फोरलेन पर खड़ी गाड़ियों के मालिक भी अपनी गाड़ियों के बह जाने की आशंका से डर गए।

कुछ लोग इस घटना को बादल फटने से जोड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह नाले का पानी अचानक बहुत अधिक बढ़ गया और फोरलेन पर आ पहुँचा। यह मलबा फोरलेन के साथ-साथ आसपास के कुछ मकानों और दुकानों में भी घुस गया। कुछ देर के लिए स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोग सकते में आ गए, लेकिन बाद में पानी का बहाव खुद ही कम होने से स्थिति नियंत्रण में आ गई। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

PoK में 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार खिलाफ की बगावत, दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)  में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर...

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

PoK में 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार खिलाफ की बगावत, दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)  में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर...

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

रात के अंधेरे में Thar में किए कांड की वीडियो से मचा बवाल, उड़ गए सबके होश

 यहां फेज-3बी2 की मार्केट में रात के समय थार गाड़ी पर सवार होकर रील बनाने वाले युवकों को हुल्लड़बाजी करनी महंगी पड़ गई। तेज...

Recent Comments