Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News भारत के दौरे पर पहुंचे मालदीव के विदेश मंत्री, आज जयशंकर से...

भारत के दौरे पर पहुंचे मालदीव के विदेश मंत्री, आज जयशंकर से करेंगे मुलाकात; इन मुद्दों पर हो सकती है बात

2.6kViews
1377 Shares
 नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर और मालदीव के उनके समकक्ष अब्दुल्ला खलील सोमवार को भारत-मालदीव आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा पर समीक्षा बैठक करेंगे। खलील एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार शाम से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। यह इस साल उनकी तीसरी भारत यात्रा है। 

व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर भारत-मालदीव दृष्टि पत्र को पिछले वर्ष अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनाया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब्दुल्ला खलील की यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक वार्ता के लिए है। 

मालदीव के विदेश मंत्री के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

बता दें कि खलील, जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मालदीव, भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और भारत की पड़ोस पहले नीति और विजन महासागर में एक महत्वपूर्ण साझेदार है, जिसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में समग्र प्रगति है। 

भारत और मालदीव में सुधर रहे संबंध

चीन समर्थक मुइज्जू द्वारा नवंबर 2023 में शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गया था। अक्टूबर में दिल्ली यात्रा के दौरान मुइज्जू ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया, जिसके बाद संबंधों में सुधार हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments