Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News अंतरिक्ष यात्रा से पहले क्वारंटाइन में गए शुभांशु शुक्ला, 8 जून को...

अंतरिक्ष यात्रा से पहले क्वारंटाइन में गए शुभांशु शुक्ला, 8 जून को ISS के लिए भरेंगे उड़ान; 14 दिन का होगा मिशन

3.0kViews
1589 Shares

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के अन्य तीन सदस्य अंतरिक्ष यात्रा से पहले क्वारंटाइन में चले गए हैं। यह जानकारी अमेरिका की प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस ने रविवार को दी।

एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्षयात्री आठ जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:41 बजे फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से ड्रैगन अंतरिक्षयान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सफर पर रवाना होंगे।

14 दिन का होगा शुभांशु का मिशन

मिशन में शुभांशु के शामिल होने के लिए इसरो ने 550 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। शुभांशु आइएसएस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे। राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के सोयूज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष में गए थे। राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्षयात्री हैं। 14 दिन के इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री कई प्रयोग करेंगे।

मिशन के पूरा होने की कामना की

शुभांशु ने विदाई समारोह में कहा कि मुझे विश्वास है कि मिशन सफल होगा। क्रू विदाई एक परंपरा है। एक्सिओम स्पेस ने पोस्ट किया, चालक दल क्वारंटाइन में जा रहा है। जाने से पहले एक्सिओम स्पेस के कर्मचारियों ने साथ मिलकर जश्न मनाया। मिशन के तहत शुभांशु के साथ अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्षयात्री भी होंगे।

एक्सिओम-4 मिशन के भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अन्य सदस्य अंतरिक्ष यात्रा से पहले क्वारंटाइन में चले गए हैं। शुभांशु 8 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होंगे। इसरो ने इस मिशन में शुभांशु को शामिल करने के लिए 550 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 14 दिन के इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री कई प्रयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments