Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News Covid-19 in India: देश में दो दिन में 2 लोगों की मौत;...

Covid-19 in India: देश में दो दिन में 2 लोगों की मौत; महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में तेजी से बढ़े एक्टिव मरीज

2.4kViews
1928 Shares
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। केरल, कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में लगातार कोविड केस में इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां तक की कई राज्यों से मौत के मामले भी सामने आए हैं। 

देश में अब तक एक्टिव मरीज 363 रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, दो दिन में 2 लोगों की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े मामले, 21 साल के मरीज की मौत

महाराष्ट्र में कोविड 19 के 43 नए मामले सामने आए हैं। मामलों में इजाफे के साथ ही ठाणे में 21 वर्षीय कोविड मरीज की मौत हो गई। मरीज को ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

 

बेंगलुरु में भी गई एक बुजुर्ग की जान

कर्नाटक के बेंगलुरु में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और शनिवार को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के व्हाइटफील्ड निवासी की मौत 17 मई को कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 बेंगलुरु में हैं।

 

कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की

बता दें कि कर्नाटक और दिल्ली समेत कई राज्यों ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, लोगों से कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 के मामलों में कोई बड़ा उछाल नहीं है; केवल छिटपुट मामले सामने आए हैं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की समीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कई राज्यों, मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि में सामने आए कोविड-19 मामलों के संबंध में मामले की समीक्षा की। एएनआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह देखा गया है कि इनमें से ज़्यादातर मामले हल्के हैं और घर पर ही देखभाल की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी कई एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments