2.1kViews
1080
Shares
गोरखपुर
चौरी चौरा में वज्रपात से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। छबैला के टोला मुहम्मदपुर निवासी सूरज सिंह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
हर दिन की तरह मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे वह मजिठिया ग्राउंड पर दौड़ लगाने के लिए निकला था, लेकिन मौसम खराब होने से वह बीच रास्ते से लौटकर घर जा रहा था। चौरी चौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छबैला के टोला मुहम्मदपुर निवासी सुरजीत सिंह दुबई में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा सूरज सिंह सेना की तैयारी में जुटा था। वह प्रतिदिन सुबह चार बजे बाइक से मजीठिया खेल ग्राउंड सरदार नगर में दौड़ लगाने जाता था।
मंगलवार को भी वाह दौड़ने ही जा रहा था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते बीच रास्ते से घर वापस आ रहा था। गांव के करीब पहुंचा ही था कि वज्रपात से उसकी मौत हो गयी। छोटा बेटा चंदन सिंह पढ़ाई कर रहा है।
इस घटना घर पर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। चौरी चौरा थानेदार वेद प्रकाश शर्मा ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।