PBKS ने IPL 2025 Playoffs के लिए किया क्वालीफाई
दरअसल, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर पंजाब (PBKS) की टीम ने 20 ओवर के खेल में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। नेहाल के बल्ले से 70 रन और शशांक सिंह ने 59 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।
Shreyas Iyer ने IPL में रचा नया कीर्तिमान
श्रेयस अय्यर दुनिया के ऐसे पांचवें प्लेयर बने जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को लीड किया। उनके अलावा स्टीव स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स), कुमार संगाकारा (पंजाब किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद), महेला जयवर्धने (पंजाब किंग्स, कोची टस्कर्स,दिल्ली कैपिटल्स) और अंजिक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, केकेआर)। इन सभी खिलाड़ियों में से सिर्फ अय्यर और संगाकारा ने तीनों टीमों की फुल टाइम कप्तानी की।