Saturday, August 9, 2025
Home The Taksal News दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेगी लू;...

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेगी लू; मानसून को लेकर आया अपडेट

2.4kViews
1163 Shares
 नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों की ओर आगे बढ़ गया है। 

धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विज्ञानी डॉ नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। 

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी

अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। 20-22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में शनिवार को तापमान से कुछ राहत मिली, क्योंकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में देश के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हुई

मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार की सुबह बिजली चमकने और गरज के साथ प्री-मानसून बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, दादर, माहिम, बायकुला, बांबे सेंट्रल, पवई, बांद्रा और शहर के अन्य हिस्सों सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्री-मानसून बारिश द्वीप शहर के कुछ हिस्सों में शुरू हुई और कुछ उपनगरों तक फैल गई।

मुंबई में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने रविवार को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। मुंबई में बादल छाए हुए हैं और इसके परिणामस्वरूप गर्मी और उमस में वृद्धि हुई है। हालांकि, बारिश से कुछ राहत मिली है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर बारिश की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जबकि यातायात की आवाजाही पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

RELATED ARTICLES

Mutual Fund: ₹10,000 की SIP ने दिए 21.50 करोड़ रुपये – इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने किया धमाल

कमाई का छोटा रास्ता, लेकिन बड़ा असर... अगर आप सोचते हैं कि छोटी-छोटी रकम से बड़ा फंड तैयार नहीं हो सकता, तो आपको इस...

Donald Trump के टैरिफ फैसले के बाद अमेज़न, वॉलमार्ट और टारगेट ने भारत से रोके ऑर्डर – सूत्र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत के कपड़ा और परिधान उद्योग को एक बड़ा झटका...

जन धन खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक ये काम न किया तो खाता हो जाएगा बंद

2014 में देश के हर गरीब को बैंकिंग से जोड़ने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना ने करोड़ों लोगों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Mutual Fund: ₹10,000 की SIP ने दिए 21.50 करोड़ रुपये – इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने किया धमाल

कमाई का छोटा रास्ता, लेकिन बड़ा असर... अगर आप सोचते हैं कि छोटी-छोटी रकम से बड़ा फंड तैयार नहीं हो सकता, तो आपको इस...

Donald Trump के टैरिफ फैसले के बाद अमेज़न, वॉलमार्ट और टारगेट ने भारत से रोके ऑर्डर – सूत्र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत के कपड़ा और परिधान उद्योग को एक बड़ा झटका...

जन धन खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक ये काम न किया तो खाता हो जाएगा बंद

2014 में देश के हर गरीब को बैंकिंग से जोड़ने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना ने करोड़ों लोगों...

ATM से 500 के नोट निकलने हो जाएंगे बंद? सरकार ने किया बड़ा खुलासा Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Aug, 2025 01:49 PM ...

मीडिया में चल रही खबरों में दावा किया गया कि एटीएम से 500 रुपए के नोट निकलना बंद हो जाएगा लेकिन वित्त मंत्रालय ने...

Recent Comments