Wednesday, August 6, 2025
Home The Taksal News फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों...

फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

2.2kViews
1135 Shares
पटना
राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। रविवार से मौसम में बदलाव आने के साथ प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं। पश्चिमी एवं उत्तर पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार से फिर बदलेगा मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार से पटना सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी पटना सहित कई जिलों में गिरा पारा

शुक्रवार को पटना समेत अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस व 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

किशनगंज में हुई 36.2 मिमी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज व अररिया में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में 36.2 मिमी, दिघलबैंक में 12 मिमी, ठाकुरगंज में आठ मिमी एवं अररिया के सिकटी में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

 

RELATED ARTICLES

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

MCX पर गिरा सोने-चांदी का भाव, फिर भी सोना 1 लाख के पार बरकरार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (5 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि सोना अब भी एक लाख के...

Recent Comments