2.1kViews
1398
Shares
पूर्णिया। पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा में गुरुवार की सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक को लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। घायल शिक्षक को ग्रामीणों ने मुरलीगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है।
शिक्षक की हालत गंभीर
डॉक्टर के अनुसार दो गोली कमर में लगी है, ज्यादा खून बह जाने की वजह से शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घायल शिक्षक की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना अंतर्गत टपड़ा टोला वार्ड 12 निवासी मो. वासीफ के पुत्र शिक्षक मु. जुनेद आलम (41) के रूप में हुई है। वे जानकीनगर के मध्य विद्यालय चैनपुरा के शिक्षक हैं। घटना की सूचना पर पहुंची जानकीनगर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।