Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News Jaat Box Office Day 29: झुकेगें नहीं सनी! Raid 2 के सामने...

Jaat Box Office Day 29: झुकेगें नहीं सनी! Raid 2 के सामने सिर ऊंचा कर खड़ा है जाट, 29 दिनों में भरा इतना खाता

2.9kViews
1536 Shares
नई दिल्ली। गोपीचंद के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की हिम्मत अभी तक पूरी तरह से नहीं टूटी है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई मूवी की रिलीज को 29 दिन पूरे हो चुके हैं। पहले अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 और फिर रेड 2 के बॉक्स ऑफिस पर आने से जाट के कलेक्शन में भारी गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद सनी देओल की मूवी टस से मस होने को तैयार नहीं है। 

सिनेमाघरों में लगे हुए जाट को कल यानी कि 10 मई को एक महीना पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी भी फिल्म हटने के लिए तैयार नहीं है और लगातार थोड़ा-थोड़ा करके बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता फुल कर रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को जाट के खाते में इंडिया और दुनियाभर में टोटल कितनी कमाई आई, चलिए एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं।

रेड 2 की नाक के नीचे से जाट ने उड़ाई इतनी रकम

9 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली जाट से फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई थी। ऐसा अंदाजा था कि गदर 2 की तरह ही ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों पर भारी पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाट के कदम बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाए जरूर, लेकिन मूवी ने खुद को न गिरने दिया और न ही झुकने दिया।

सैकनलिक.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने गुरुवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लाखों में कमाई की। 29वें दिन इस फिल्म के खाते में महज 9 लाख रुपए आए हैं। हालांकि, जब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, तब तक उम्मीद की किरण बरकरार है। इस मूवी ने इंडिया में 29 दिनों में नेट कलेक्शन  87.9 करोड़ का कर लिया है। 

वर्ल्डवाइड जाट का बॉक्स ऑफिस पर इतना बिजनेस

इंडिया में नेट कलेक्शन के मामले में भले ही सनी देओल और रेजिना कैसेंड्रा की जाट 100 करोड़ नहीं कमा सकी है, लेकिन ग्रॉस कलेक्शन में तो इस फिल्म ने टोटल 103.72 करोड़ तक कमा लिए हैं। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो मूवी ने दुनियाभर में 117.72 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

इसके अलावा ओवरसीज मार्किट में जाट ने टोटल 14 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म को विदेशों में ऑस्ट्रेलिया से लेकर मलेशिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट में किया है।

 

 

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments