Thursday, August 7, 2025
Home The Taksal News Vitamin-E की कमी से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, बचाव...

Vitamin-E की कमी से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, बचाव के ल‍िए तुरंत खाना शुरू कर दें 5 चीजें

2.4kViews
1970 Shares
 नई दिल्‍ली। हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन्स, म‍िनरल्‍स और कैल्‍श‍ियम की जरूरत होती है। ये हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। इनकी कमी से हमें कई तरह की परेशान‍ियों का सामना करना पड़ता है। अगर व‍िटाम‍िन ई की बात करें तो ये हमारे शरीर के काम करने में अहम भूमि‍का नि‍भाता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होता है। इस कारण ये हमारे शरीर को फ्री रेड‍िकल्‍स से बचाते हैं। 

व‍िटाम‍िन ई बालों को भी झड़ने से रोकता है। स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग और मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन-ई से भरपूर चीजों को शाम‍िल करेंगे तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और इम्‍यून स‍िस्‍टम भी मजबूत बनेगा। अगर इसकी कमी हो जाए तो नर्व्स और मसल्‍स को काफी नुकसान हो सकता है। 

इससे हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं। सुस्ती और थकान लग सकती है। मसल्‍स भी कमजोर हो सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्याएं भी देखने को म‍िलती हैं। साथ ही वि‍टाम‍िन ई की कमी से दि‍ल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप व‍िटाम‍िन ई की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो हम कुछ ऐसे फूड आइटम्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

पालक

पालक में आयरन, पोटैशियम और कई विटामिन्स अच्‍छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह विटामिन-ई का मुख्य स्रोत होता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप रोजाना पालक का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो आप कच्चे पालक को सलाद के रूप में खाएं या फ‍िर सब्‍जी बनाकर भी इसे खाया जा सकता है। 

बादाम

बादाम में भी विटामिन ई अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। इन्हें खाने से शरीर में विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं। इससे बालों, स्किन और शरीर की ओवरऑल सेहत अच्छी रहती है। आप रोजाना सुबह खाली पेट चार से पांच बादाम खाएं। भीगा हुआ बादाम खाएंगे तो और भी अच्‍छा रहेगा। 

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन सी की भी अच्‍छी खासी मात्रा होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाहिए।

एवोकाडो

एवोकाडो में व‍िटाम‍िन के और सी के अलावा ई की भी अच्‍छी मात्रा होती है। ये हमारी स्‍कि‍न को जरूरी पोषण देने का काम करता है। आप एवोकाडो को सैंडव‍िच, स्‍मूदी, सलाद या डायरेक्‍ट छीलकर भी खा सकते हैं।

हेजलनट

हेजलनट में विटामिन ई के अलावा कई अन्य पोषक भी पाए जाते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं। ये आपको सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होते हैं।

व‍िटामिन ई की कमी के लक्षण

  • इम्यून सिस्टम का कमजोर होना।
  • मांसपेशियां कमजोर हो सकती है।
  • हाथ-पैरों का सुन्न होना।
  • आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती है।
  • स्किन और स्कैल्प संबंधित समस्या।

 

RELATED ARTICLES

दिल्ली समेत पूरे देश में बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

देश की राजधानी दिल्ली में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में दिल्ली में बिजली की...

पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन का उद्घाटन, गृह और विदेश जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय होंगे शिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया है। यह भव्य इमारत इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन...

अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली समेत पूरे देश में बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

देश की राजधानी दिल्ली में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में दिल्ली में बिजली की...

पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन का उद्घाटन, गृह और विदेश जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय होंगे शिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया है। यह भव्य इमारत इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन...

अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने...

AAP ने विधानसभा से किया वॉकआउट, आतिशी बोलीं- ‘जब हमने दिल्ली के मुद्दे उठाए तो हमें बाहर कर दिया गया’

 दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। 'फांसी घर' और दिल्ली प्राइवेट स्कूल एजुकेशन बिल जैसे...

Recent Comments