Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News मेघालय में 2 महीने का नाइट कर्फ्यू लागू, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच...

मेघालय में 2 महीने का नाइट कर्फ्यू लागू, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बांग्लादेश बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त

1353 Shares
शिलांग (मेघालय),। भारत और पाकिस्तान सीमा पर बिगड़ते हालातों के बीच उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय में 2 महीने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मेघालय की सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के कारण लागू किया है। 

मेघालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पूर्वी खासी घाटी के जिलों में रात को कर्फ्यू लगाया जाएगा। बांग्लादेश सीमा से 1 किलोमीटर की दूरी तक यह कर्फ्यू लागू रहेगा।

कब से कब तक लागू होगा कर्फ्यू?

ईस्ट खासी हिल्स के जिला मजिस्ट्रेट IAS आर.एम.कुर्भ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 8 मई 2025 से अगले 2 महीने तक बांग्लादेश सीमा से 1 किलोमीटर के क्षेत्रफल में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। 

क्या होंगे नियम?

मेघालय में लगने वाले इस नाइट कर्फ्यू के दौरान सीमा के आसपास लोगों की आवाजाही बैन रहेगी। इससे रात के अंधेरे में लोगों को बांग्लादेश बॉर्डर पार करने और अवैध शर्णार्थियों को मेघालय में आने से रोका जा सकेगा। कर्फ्यू के इलाके में 5 या 5 से ज्यादा लोगों का एकसाथ खड़ा होना भी कानूनी रूप से अपराध माना जाएगा। 

क्यों लगाया गया कर्फ्यू?

मेघालय प्रशासन ने कर्फ्यू के पीछे की वजह भी साफ की है। प्रशासन का मानना है कि इस फैसले की मदद से अवैध शर्णार्थियों को भारत में घुसने के अलावा पशुओं, पान के पत्तों, मछलियों, सिगरेट और चाय पत्ती की अवैध तस्करी पर लगाम लगाई जा सकेगी।

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया फैसला

मेघालय प्रशासन ने यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन के बाद लिया है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने बीती रात भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमले का प्रयास किया था। इस हमले पर पलटवार करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जमकर धूल चटाई।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments