Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News 'प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार कीजिए, बड़ा एक्शन होगा', भारत-पाक तनाव के बीच...

‘प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार कीजिए, बड़ा एक्शन होगा’, भारत-पाक तनाव के बीच निशिकांत दुबे का बयान

2.1kViews
1923 Shares
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया गया है। दोनों के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान सामने आया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सैन्य गतिरोध के बीच केंद्र आज निर्णायक कार्रवाई करेगा। 

बीजेपी सांसद ने लोगों से कहा-सुबह तक होने वाली केंद्र सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करिएगा। निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी है। बीजेपी सांसद की ये पोस्ट भारत द्वारा जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को विफल करने के कुछ ही घंटों बाद आई है।

भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों को किया नाकाम

इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि भारत ने इस्लामाबाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान की नापाक हरकतों को भारत के S-400 मिसाइल सिस्टम से भी विफल किया गया। भारतीय सेना की तरफ से हवाई निरीक्षण के दौरान अखनूर, सांबा, बारामूला और कुपवाड़ा और कई अन्य स्थानों पर सायरन बजने के साथ अनेक विस्फोटों की खबरें आईं।

देश की रक्षा के लिए तैयार हैं’

इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं बता दें कि एक बार फिर भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की ताजा कोशिश 24 घंटे से भी कम समय बाद हुई है।

भारत ने गिराए पाकिस्तान के दो विमान

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के हमला का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान वायु सेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। सूत्रों के अनुसार, एफ-16 ने सरगोधा एयर बेस से उड़ान भरी थी और उसके पास ही उसे मार गिराया गया। साथ ही पाकिस्तान के JF-17 को भी भारत ने ध्वस्त कर दिया।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments