Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News भारत विरोधी वीडियो पोस्ट करने पर कानपुर में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तानी झंडा...

भारत विरोधी वीडियो पोस्ट करने पर कानपुर में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तानी झंडा लगाकर PM मोदी का किया अपमान

2.9kViews
1592 Shares
 कानपुर। पाकिस्तान के समर्थन में इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई एक रील प्रचलित हो गई। रील में एक गाने के साथ पाकिस्तानी झंडे के साथ हथियारों को दिखाया गया है और तिरंगे तथा प्रधानमंत्री का अपमान करता हुआ फोटो लगा है। प्रचलित वीडियो के आधार पर सचेंडी थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। 

सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चल रही Qureshi-saabsssss नामक एक आइडी पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया है। जिसमें पाकिस्तानी हथियारों के साथ झंडा भी दिखाया गया है और अगले पेज पर प्रधानमंत्री मोदी व तिरंगे का अपमान प्रदर्शित किया गया है। वीडियो के संज्ञान में आते ही आइडी और वीडियो प्रचलित करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आइडी पर वीडियो अपलोड करने वाले युवक सचेंडी कस्बा निवासी 20 वर्षीय जीशान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित भाऊपुर स्टेशन के पास एक नाई की दुकान में कार्य करता है। वही पिता गुड्डू की सचेंडी में मीट की दुकान है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक के साथ शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक युवक को भारत विरोधी रील पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडे और हथियारों के साथ एक वीडियो अपलोड किया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और तिरंगे का अपमान किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments