Monday, August 4, 2025
Home Breaking News भारत-पाक में युद्ध हुआ तो क्या होगा? एक्सपर्ट्स बोले- 'दोनों तरफ से...

भारत-पाक में युद्ध हुआ तो क्या होगा? एक्सपर्ट्स बोले- ‘दोनों तरफ से मिसाइलें बरसीं तो…’

2.5kViews
1829 Shares
 पहलगाम ,आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त (हाई कमीश्नर) रहे अजय बिसारिया ने समय को लेकर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि युद्ध का समय जनता के मूड पर निर्भर नहीं करना चाहिए। 

3 चीजों पर करना होगा काम

एएनआई के पॉडकास्ट में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर बातचीत करते हुए अजय बिसारिया ने कहा कि “इस तरह के ऑपरेशन में सफलता हासिल करने के लिए 3 चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है। पहला स्पीड (गति), दूसरा सरप्राइज (दुश्मन को चौंकाना) और तीसरा सीक्रेसी (गोपनीयता)। साथ ही सही समय पर ऑपरेशन को अंजाम देना भी जरूरी है। यह समय जनता की भावनाओं पर आधारित होने की बजाए अपनी सहूलियत के हिसाब से होना चाहिए।” 

अपने दम पर युद्ध लड़े भारत

बता दें कि अजय बिसारिया 2017-2020 तक पाकिस्तान में भारतीय मिशन का हिस्सा रहे हैं। उनका कहना है

यह युद्ध हमें अपने दम पर लड़ना होगा। अगर आप इस तरफ कदम आगे बढ़ाते हैं तो आपको खराब से खराब स्थिति के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। तभी आप सभी पैमानों पर युद्ध लड़ सकते हैं। इसके लिए क्षमता, मजबूत इरादा, राजनीतिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता का होना बेहद जरूरी है।

मिसाइल बरसीं तो क्या होगा?

सामरिक मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन के अनुसार, युद्ध के बदले दोनों देशों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। अगर परिस्थितियां इस कदर खराब हुईं कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के शहरों पर मिसाइल बरसाने लगे तो दोनों देशों असुरक्षित हो जाएंगे।

सरीन ने कहा –

हमें लोगों को इसके लिए तैयार करना होगा। किसी भी कार्रवाई की कीमत बड़ी हो सकती है। अगर इस्लामाबाद और लाहौर पर मिसाइलें गिरीं, तो दिल्ली भी असुरक्षित हो सकती है।

रूस की साझेदारी पर उठाए सवाल

सुशांत सरीन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हम हमेशा रूस-रूस कहते हैं। मगर क्या भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ तो रूस हमारा साथ देगा? खासकर यह जानते हुए कि रूस की सबसे बड़ा सहयोगी चीन भारत के खिलाफ खड़ा है। वहीं, अगर कल चीन ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया क्या तब रूस हमारे पक्ष में आएगा?

यूट्यूब चैनल बैन का किया समर्थन

सुशांत सरीन ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन करने का समर्थन किया है। उन्होंने भारत सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि “इन यूट्यूब चैनलों के जरिए भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा था और वो भारतीय व्यूअरशिप की मदद से लाखों रुपए कमा रहे थे। हमारे बाजार का उपयोग करके वो हमारे खिलाफ ही जहर उगल रहे थे।”

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments