Sunday, August 3, 2025
Home क्राइम दुकान में घुसकर ज्वेलर को पीटकर लूटा:पीछा करने पर की फायरिंग, एक...

दुकान में घुसकर ज्वेलर को पीटकर लूटा:पीछा करने पर की फायरिंग, एक किलो सोना, 70 किलो चांदी के आभूषण से भरा बैग छोड़ भागे

2.5kViews
1640 Shares

मनावर |

धार जिले के सिंघाना में ज्वेलरी की दुकान में घुसकर बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर लूटपाट की। बदमाशों ने ज्वेलर को पीटा। इसके बाद दो स्कूल बैग में सोने-चांदी के जेवर और सवा लाख रुपए नकदी लेकर भाग गए। शोर सुनकर लोग पीछे पड़े। बदमाशों ने बचने के लिए भागते हुए फायरिंग भी की। घबराकर जेवर, रुपयों से भरा बैग और बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने देर रात तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

वारदात शनिवार रात करीब 9 बजे सिंघाना के जगन्नाथ ज्वेलर्स की है। यह दुकान कुक्षी के रहने वाले मदनलाल वाघमारे की है। घायल मुनीम शाहजी माने को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में चार टांके आए हैं।

हिसाब करते समय आ धमके बदमाश

जगन्नाथ ज्वेलर्स के मुनीम शाहजी माने ने बताया, ‘मैं रात करीब 9 बजे दुकान की बड़ी शटर बंद करके छोटी शटर खुली रखकर अंदर अकेला ग्राहकी का हिसाब मिला रहा था। इसी दौरान चार नकाबपोश बदमाश आ गए। उनकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच रही होगी। आते ही पिस्टल तान दी। जान से मारने की धमकी देने लगे। मेरा गला दबा दिया। वह गोली चलाने वाले थे, तो मैंने पिस्टल पकड़ ली। दो बदमाशों ने तो पिस्टल के बट से सिर पर वार कर दिया। इसे मैं बेहोश होकर गिर गया। बदमाश दुकान से एक किलो सोने व 70 किलो चांदी की ज्वेलरी, ग्राहकों की ऑर्डर और रिपेयरिंग के लिए दी गई ज्वेलर भी ले भागे। गल्ले में रखे एक लाख 30 हजार और मोबाइल भी ले गए।’

लोग पीछे पड़े, तो माल छोड़कर भागे बदमाश

शोर सुनकर आसपास के लोग भी गए। पुलिस को भी सूचना दे दी। बदमाशों का पीछा करने लगे। पीछा करते हुए लोग पीपली रोड पर पहुंचे। यहां बदमाशाें ने बचने के लिए चार राउंड फायर भी किए। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। दोनों बैग को पत्थर के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने रात में ही मोबाइल की रोशनी की मदद से सर्चिंग कर माल को बरामद कर लिया।

गुजरात में हुई चोरी में इसी बाइक का उपयाेग किया गया

सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम दबिश देने के लिए रवाना की गई थी। पता चला कि चोरी में उपयोग की गई बाइक गुजरात की है। दाहोद में शुक्रवार रात चोरी की घटना हुई थी। इसमें इसी बाइक का उपयोग किया गया था। आशंका है कि इन्हीं बदमाशों ने सिंघाना में भी लूट की है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

लुधियाना : मेयर से मिलने पहुंचे भाजपा पार्षदों का हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम जोन-D कार्यालय में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर से मुलाकात करने पहुंचे...

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लुधियाना : मेयर से मिलने पहुंचे भाजपा पार्षदों का हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम जोन-D कार्यालय में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर से मुलाकात करने पहुंचे...

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

Recent Comments