Saturday, August 2, 2025
Home राज्य मध्य प्रदेश हेड कॉन्स्टेबल पर फायरिंग के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर:30 हजार का इनाम...

हेड कॉन्स्टेबल पर फायरिंग के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर:30 हजार का इनाम था; सतना में बुलेट-प्रूफ जैकेट की वजह से मुठभेड़ में बचे SHO

3.1kViews
1845 Shares

सतना|

सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने के आरोपी अच्छू शर्मा उर्फ आदर्श को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ टिकुरी-अकौना मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे हुई।

आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी सिरफिरा है। इंटेलिजेंस विंग से 2 मई की रात उसकी लोकेशन मिली। घेराबंदी करने पर उसने कट्टे से फायर किया। एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गए।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। एसपी के मुताबिक आरोपी अच्छू मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता, इस वजह से उसकी लोकेशन मिलना चैलेंजिंग था।

शॉर्ट एनकाउंटर के बाद की 5 तस्वीरें-

दस पुलिस पार्टियां सर्चिंग में लगाई गईं थी जानकारी के मुताबिक आरोपी अच्छू की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर दस पुलिस पार्टियां सर्चिंग में लगाई गई थीं। आरोपी के पास दो कट्टे होने की भी जानकारी पुलिस को थी। अच्छू के पकड़ में आते ही उसे पुलिस सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। दूसरी ओर एसएचओ मिश्रा को भी भर्ती कराया गया है।

अचानक बाहर निकला और गोली चला दी पुलिस को अच्छू के टिकुरी-अकौना मार्ग के पास ईंट-भट्ठे छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद फौरन पुलिस टीमों ने ईंट-भट्ठे को घेर लिया। तभी आरोपी ने अचानक सामने आकर एसएचओ कोटर की ओर गोली चलाई।

एसएचओ ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस टीम का हाल-चाल जान। सीएसपी महेंद्र सिंह और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे।

आरोपी ने हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारी थी पिछले मंगलवार (28 अप्रैल) की देर रात आरोपी अच्छू ने जैतवारा थाना परिसर में हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग को गोली मारी थी। गोली कंधे के पास लगी। इसके बाद अच्छू भाग निकला। फायरिंग की आवाज सुनकर थाने का स्टाफ बाहर आया। प्रिंस को फौरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

आईजी ने आरोपी अच्छू की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था।

पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज था पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पर हमला करने वाला मेहुती निवासी आरोपी अच्छू उर्फ आदर्श बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने से नाराज था।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आदर्श की हरकतों से परेशान होकर परिवार ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। परिजन उसके डर से घर पर ताला लगा कर रखते हैं। दादी ने भी डर से घर छोड़ दिया है।

सिगरेट जलाकर पेट्रोल बहाते वीडियो आया था सामने हेड कॉन्स्टेबल पर फायरिंग के बाद आरोपी आदर्श का छह महीने पुराना एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में वह पेट्रोल पंप पर जलती सिगरेट के साथ नोजल से पेट्रोल बहाता दिख रहा है। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी डर के मारे दूर खड़े थे।

आरोपी का गांव सैनिक गांव के नाम से मशहूर है आरोपी के मेहुती गांव को लोग सैनिक गांव जानते आए हैं। करीब 5200 वोटर वाले मेहुती गांव के ढाई सौ से ज्यादा लोग सेना में है। इतना ही नहीं आरोपी आदर्श के पिता विवेक शर्मा भी रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि आदर्श की हरकतों से तंग आ कर उसके माता पिता कई साल पहले ही सतना शिफ्ट हो गए। उनके साथ छोटा बेटा रहता है।

गोली कांड से पहले दादा-दादी के घर में आग लगाई गोली कांड से 3 दिन पहले आरोपी आदर्श शर्मा ने अपने दादा-दादी के घर पर आग लगा दी थी। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन घर पर रखा काफी सामान जल चुका था। इसके बाद दादा-दादी भी गांव छोड़ सतना में रहने लगे।
RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments