Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News 'औरंगजेब क्रूर और निर्दयी शासक था', महाराष्ट्र में बोले राजनाथ सिंह, कहा-...

‘औरंगजेब क्रूर और निर्दयी शासक था’, महाराष्ट्र में बोले राजनाथ सिंह, कहा- महाराणा प्रताप व शिवाजी महाराज हमारे नायक

2.0kViews
1065 Shares
छत्रपति संभाजी नगर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भारत के मूल आदर्श कभी इस्लाम या मुस्लिम विरोधी नहीं थे। उन्होंने महान हस्तियों के हवाले से बताया कि देश में समुदायों के बीच एकता हमेशा बनी रही है।

महाराणा प्रताप ने जीवन में सबकुछ झेला

राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह सिखाता है कि मातृभूमि की रक्षा के लिए किया गया बलिदान किसी भी व्यक्तिगत सुख-सुविधा और सम्मान से बड़ा होता है। कौन सा ऐसा कष्ट है जो महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में नहीं झेला है। उन्होंने अपना महल और सत्ता का सुख छोड़ा। जंगलों में शरण ली और यहां तक की खास की रोटी भी खाई। मगर कभी भी उन्होंने स्वाधीनता और सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।

महाराणा प्रताप व शिवाजी महाराज हमारे नायक

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हमारे आदर्श इस्लाम और मुस्लिम विरोधी बिल्कुल नहीं थे। हकीम खान सूरी ने मुगलों के खिलाफ हल्दीघाटी की लड़ाई में महाराणा प्रताप का साथ दिया। यहां तक ​​कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में भी मुस्लिम समुदाय के लोग थे। शिवाजी का सबसे भरोसेमंद अंगरक्षक मदारी भी एक मुस्लिम युवक था। महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं।

राजनाथ सिंह ने इतिहास की किताबों में औरंगजेब को महिमामंडित करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह के चित्रण ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। जिन शासकों की विरासत विवादित होती है, गलत तरीके से उनकी प्रशंसा को बढ़ावा मिलता है।

औरंगजेब क्रूर और निर्दयी शासक

हमारी इतिहास की किताबों में औरंगजेब जैसे क्रूर और निर्दयी शासक को भी महिमा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस विकृत इतिहास के कारण कुछ लोग औरंगजेब को नायक के रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं। सच्चाई जाने बिना औरंगजेब के प्रति सहानुभूति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंडित नेहरू का दिया हवाला

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पंडित नेहरू ने स्वयं औरंगजेब को एक कट्टरपंथी और धर्मांध शासक कहा था। उन्होंने लिखा था कि औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया और राजपूतों, सिखों, मराठों और अन्य को दबाने की कोशिश की। उसने कई हिंदू मंदिरों को भी तोड़ा।

दारा शिकोह की बात क्यों नहीं करते?

राजनाथ सिंह ने कहा कि औरंगजेब जैसा शासक किसी का हीरो कैसे बन सकता है? ऐसे लोग कभी दारा शिकोह के बारे में बात नहीं करते, जिन्होंने उपनिषदों का अनुवाद किया। दारा शिकोह को किसने मरवाया? औरंगजेब ने उसे मरवाया। दारा शिकोह की हत्या के पीछे सनातन संस्कृति के प्रति उसकी नफरत थी।

 

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments