22 दिन तक चलने वाली नान इंटरलाकिंग के दौरान विभिन्न तिथियों में कुल 122 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। यार्ड रिमाडलिंग पूरा होने के बाद गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट तक तीसरी लाइन चालू हो जाएगी। गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में और बेहतर रूप से कार्य करने लगेगा, अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेंगी। गोरखपुर जंक्शन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम कार्य करने लगेगा। गोरखपुर की ट्रेनें भी कंप्यूटर माउस के इशारे से चलने लगेंगी।

आज निरस्त रहने वाली प्रमुख रेल गाड़ियां

  • 15031/32 गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी
  • 12530/29 लखनऊ- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
  • 15080/79 गोरखपुर- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
  • 55093/94 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर
  • 55091/92 गोरखपुर- गोंडा पैसेंजर
  • 55031/32 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर
  • 15105/06 नौतनवां-छपरा इंटरसिटी
  • 15082/15081 गोमतीनगर इंटरसिटी
  • 55074/ 73 गोरखपुर- बढ़नी पैसेंजर
  • 55056/55 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर
  • 15131/32 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस
  • 55036/35 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर
  • 15050 गोरखपुर- कोलकाता पूर्वांचल
  • 15065 गोरखपुर- पनवेल एक्सप्रेस
  • 18630 गोरखपुर- रांची एक्सप्रेस
  • 11038 गोरखपुर- पुणे एक्सप्रेस
  • 20103 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस