स्वयंसेवकों ने किया त्याग
उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा में स्वयंसेवकों ने एक से बढ़कर एक त्याग किया है। उनकी तपस्या के बल पर ही हम इतनी लंबी यात्रा कर पाए हैं। शताब्दी वर्ष उनके स्मरण का भी समय है। संघ प्रमुख ने कहा कि इस दौरान हिंदू सम्मेलन के माध्यम से हिंदू शक्ति को भी जागृत करने का काम किया जाए।
विजयदशी पर बैठकें
विजयदशमी पर बड़े स्तर पर जिला केंद्रों पर नागरिक गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएं। शाखाओं की संख्या बढ़ाई जाए। युवा सम्मेलन आयोजित हों। समाज परिवर्तन के लिए कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, ‘स्व’ का जागरण व नागरिक कर्तव्य पर भी ध्यान दिया जाएगा।
दो शाखाओं में जाएंगे भागवत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अपने पांच दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को एसबी इंटर कालेज की सनातन शाखा और पंचनगरी की भगवत सिंह (विद्यार्थी) शाखा में शामिल होंगे। दोनों शाखाओं में वही स्वयंसेवक शामिल होंगे जो शाखा से जुड़े हैं। पहचान पत्र से ही सभी को प्रवेश दिया जाएगा। दोनों शाखाओं के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। भागवत के आगमन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है।
एक घंटे की होगी शाखा
संघ प्रमुख सबसे पहले सुबह सात बजे जीटी रोड स्थित एचबी इंटर कालेज की सनातन शाखा में जाएंगे। इस शाखा में 40 से 50 स्वयं स्वयं सेवक शामिल होंगे। एक घंटे की शाखा के दौरान खेल, व्यायाम की क्रियाओं के अलावा प्रार्थना होगी। एचबी इंटर कालेज में संघ प्रमुख का तीसरे बार आगमन होगा। इससे पहले 2007 में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हु थे।
20 को होगी पदाधिकारियों की बैठक
प्रवास के चौथे दिन रविवार को डा. भागवत ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इनमें प्रांत कार्यवाह, प्रांत संचालक, प्रांत सेवा प्रमुख, प्रांत शारीरिक शिक्षा प्रमुख आदि शामिल होंगे। इनकी संख्या 50 से 60 होगी। केशव सेवा धाम में अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले, अखिल भारतीय कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य डा. दिनेश, अखिल भारतीय कार्य कारिणी सदस्य अजीत महापात्रा, अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगजीत सिंह, क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रुके हुए हैं। ये शाखाओं में भी जा सकते हैं। क्षेत्रीय प्रचारक की देखरेख में ही पूरा आयोजन हो रहा है।