3.0kViews
1648
Shares
रायबरेली
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 लोग घायल हुए हैं। बोलेरो बारात से वापस आ रही थी, तभी हादसा घटित हो गया।
तीन महिलाएं, चार पुरुष व सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पतात पहुंचाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मिलएरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा के पास ये हादसा हुआ है।
Raebareli Accident News In Hindi रायबरेली में एक भीषण सड़क हादसे ने एक महिला की जान ले ली और 14 अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को टक्कर मार दी जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मृतक महिला बरात से वापस आ रही थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।