Saturday, August 9, 2025
Home The Taksal News बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदली रणनीति, खेल दिया अब...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदली रणनीति, खेल दिया अब तक का सबसे बड़ा दांव

2.7kViews
1635 Shares
पटना
विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस ने महिलाओं को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस 20 अप्रैल से 31 मई तक राज्य के सभी 534 प्रखंडों में जाकर महिलाओं से बातचीत करेगी। इस कार्यक्रम का नाम ”चर्चा-महिला की बात, कांग्रेस के साथ” रखा गया है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खां, मदनमोहन झा, प्रतिमा दास, शरबत जहां फातमा और राजेश राठौड़ की मौजूदगी में इसकी विधिवत लांचिंग की और पोस्टर जारी किया।

50 फीसदी महिलाओं को कार्यकारिणी में मिलेगी जगह

अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की तरह जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं को जगह दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि 100 में 30 महिलाओं को जरूर जगह मिले।

इस रणनीति पर होगा काम

उन्होंने बताया कि सदाकत आश्रम में शुक्रवार से दो दिवसीय महिलाओं का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। इसमें प्रशिक्षित 100 महिला कार्यकर्ता 20 अप्रैल को गांव-प्रखंडों के लिए रवाना होंगी। यह सभी हर एक प्रखंड में जाकर आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, मनरेगा मजदूर आदि से बातचीत केरेंगी। इसमें महिला समूहों की बात सुनी जाएगी।

महिलाओं की मांग को आगे लाया जाएगा

उनके मानदेय, पेंशन, यूनिफार्म आदि की मांग को आगे लाया जाएगा। इस बातचीत के आधार पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव के समय चार्जशीट और फिर घोषणापत्र जारी करेगी जिसके जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य एनडीए नेताओं को घेरा जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद आयोजित करने पर प्रतिक्रिया देते हुए अलका लांबा ने कहा कि यह संवाद नहीं, विवाद बनेगा। नीतीश कुमार कमजोर मुख्यमंत्री हैं, जिनकी विदाई तय है।
कांग्रेस क्या महिला मुख्यमंत्री का चेहरा आगे करेगी, इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इन सारे विषयों के लिए समन्वय समिति बनाई गई है। 

RELATED ARTICLES

Mutual Fund: ₹10,000 की SIP ने दिए 21.50 करोड़ रुपये – इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने किया धमाल

कमाई का छोटा रास्ता, लेकिन बड़ा असर... अगर आप सोचते हैं कि छोटी-छोटी रकम से बड़ा फंड तैयार नहीं हो सकता, तो आपको इस...

Donald Trump के टैरिफ फैसले के बाद अमेज़न, वॉलमार्ट और टारगेट ने भारत से रोके ऑर्डर – सूत्र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत के कपड़ा और परिधान उद्योग को एक बड़ा झटका...

जन धन खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक ये काम न किया तो खाता हो जाएगा बंद

2014 में देश के हर गरीब को बैंकिंग से जोड़ने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना ने करोड़ों लोगों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Mutual Fund: ₹10,000 की SIP ने दिए 21.50 करोड़ रुपये – इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने किया धमाल

कमाई का छोटा रास्ता, लेकिन बड़ा असर... अगर आप सोचते हैं कि छोटी-छोटी रकम से बड़ा फंड तैयार नहीं हो सकता, तो आपको इस...

Donald Trump के टैरिफ फैसले के बाद अमेज़न, वॉलमार्ट और टारगेट ने भारत से रोके ऑर्डर – सूत्र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत के कपड़ा और परिधान उद्योग को एक बड़ा झटका...

जन धन खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक ये काम न किया तो खाता हो जाएगा बंद

2014 में देश के हर गरीब को बैंकिंग से जोड़ने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना ने करोड़ों लोगों...

ATM से 500 के नोट निकलने हो जाएंगे बंद? सरकार ने किया बड़ा खुलासा Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Aug, 2025 01:49 PM ...

मीडिया में चल रही खबरों में दावा किया गया कि एटीएम से 500 रुपए के नोट निकलना बंद हो जाएगा लेकिन वित्त मंत्रालय ने...

Recent Comments